लुधियाना | लुधियाना पुलिस ने जींद जिले के सफीदो क्षेत्र से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 5 जनवरी को लुधियाना- मोहाली पुलिस ने मिलकर हैबोवाल और शिमलापुरी इलाके से दो खालिस्तानी समर्थकों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद लुधियाना पुलिस हरियाणा पहुंची। जहां सफीदों के वार्ड संख्या-5 में पहुंचकर 36 वर्षीय कुलदीप उर्फ कालू को उसके मकान से पुलिस ने हिरासत में लिया और लुधियाना ले आई। पुलिस को कुलदीप पर शक है कि वो 26 जनवरी को खालिस्तान समर्थकों के साथ मिलकर दिल्ली में आतंकी हमला करने की योजना बना रहा था। जींद के डीएसपी संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मोहाली में स्टेट स्पेशल सेल ऑपरेशन थाना और लुधियाना पुलिस कुलदीप उर्फ कालू को हिरासत में लेकर गई है। जांच में यह भी सामने आया कि कुलदीप ने फेसबुक पेज पर भी खालिस्तान समर्थकों के फोन नंबरों की फोटो की डीपी लगा रखी थी। उधर, कुलदीप के पिता शिंदर ने कहा, उनका बेटा कुलदीप बेकसूर है। मोहाली पुलिस की नज़र थी कई बार हो चुका पेश आरोपी कुलदीप की गिरफ्तारी के बाद परिवार घबराया हुआ है। कुलदीप 2019 में अमेरिका से डिपोट होकर आने के बाद अक्सर घर पर ही रहता था और साथ ही खेती-बड़ी करने के साथ-साथ घर में पशुओं के लिए चारा काटने व दूध निकालना आदि काम करके सो जाता था। अभी वह ना तो दिल्ली गया और नहीं कभी पंजाब गया। मोहाली पुलिस ने उसे कई बार बुलाया। वह मोहाली पुलिस के सामने कई बार पेश हुआ। उसके साथ छोटा भाई भी जाता था। दो-तीन बार बुलाने के बाद चौथी बार में उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी कुलदीप डंकी के रास्ते अमेरिका गया था आरोपी : कुलदीप इससे पहले साल 2019 में डंकी के रास्ते से अमेरिका गया था, जहां पर दीवार फांदते हुए अमेरिका पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जेल में दस माह तक रहने के बाद 2020 में वह वापस भारत लौट आया। कुलदीप पर वर्ष 2016 में सड़क हादसे को लेकर भी एफआईआर दर्ज है। कुलदीप अपनी प|ी, दो बच्चों, दादी, मां, पिता, एक बहन के साथ सफीदों के वार्ड नंबर -5 में अपने परिवार के साथ रह रहा है।


