रायगढ़| जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम पंचायत रजघट्टा में पदस्थ पंचायत सचिव गिरधर साहू को आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जनपद पंचायत खरसिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। जानकारी के अनुसार थाना खरसिया में पंचायत सचिव गिरधर साहू के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


