जम्मू-कश्मीर के समीप दबाव क्षेत्र बना:WD भी एक्टिव, 19 दिसंबर तक शीत लहर का अलर्ट; आदमपुर 1.3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा

पंजाब-चंडीगढ़ में शीत लहर का लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। अब पंजाब के विभिन्न जिलों में अलर्ट 19 दिसंबर तक हो गया है। इसका सबसे बड़ा कारण पाकिस्तान में जम्मू-कश्मीर के करीब दबाव क्षेत्र का बनना और नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का एक्टिव होना है। वहीं, पंजाब का आदमपुर एक बार फिर समतल इलाकों में सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब के 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। 15 जिलों में तापमान 5 डिग्री से कम चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के 15 जिले ऐसे हैं, जहां तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। पंजाब का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, देश के समतल इलाकों में सबसे अधिक ठंडा शहर आदमपुर रहा। जहां तापमान 1.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं फरीदकोट का तापमान भी इसके करीब ही दर्ज किया गया। गुरदासपुर में 2, फाजिलका में 2.6, रोपड़ में 2.1, गुरदासुपर में 3.5, अमृतसर में 3.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। शुष्क रहेगा मौसम एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दबाव क्षेत्र का पंजाब-चंडीगढ़ में असर कम देखने को मिलेगा। यहां बारिश के आसार अभी भी नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की आशंका जाहिर की है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों में आज का मौसम चंडीगढ़- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 5 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 4 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 6 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *