भास्कर न्यूज | जालंधर सिविल डिफेंस की तरफ से कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफ सिविल डिफेंस के तहत पीएपी में ट्रेनिंग कैंप लगाया गया। कोर्स ऑफ कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफ सिविल डिफेंस-2026 सत्र का उद्देश्य सिविल डिफेंस वालिंटियरों को मुसीबत और इमरजेंसी जैसी स्थिति में काम करने की मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार करना था। कोर्स-1 12 से 20 जनवरी तक चलाया गया, जिसमें कुल 180 सिविल डिफेंस वालिंटियरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विशेष इंस्ट्रक्टरों ने वालंटियरों को आग बुझाना, बाढ़ के दौरान बचाव, रस्सी के माध्यम से रेस्क्यू, जख्मी को फर्स्ट एड और अचानक आने वाली आफत में आम लोगों की जान बचाने की ट्रेनिंग दी गई। वहीं, कोर्स-2 की ट्रेनिंग आज से 30 जनवरी तक होगी, जिसमें अन्य वालिंटियरों को भी शामिल किया जाएगा। इस मौके पर जिला कमांडेंट जसकरन सिंह, चीफ वार्डन (सिविल डिफेंस) प्रितपाल सिंह नोटी, प्रिंसिपल डॉ. जगजीत कौर मौजूद रहे।


