सड़क किनारे से मछली, सब्जी दुकान हटाने प्रशासन ने उतारा पुलिस बल

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर बस स्टैंड से बाजार डांड होते हुए विवेकनंद कॉलोनी जाने वाली सड़क के किनारे लाइन से लग रही मछली और सब्जियों की दुकान हटाने बुधवार को प्रशासन ने पुलिस बल उतारा। एक माह पहले ही एसडीएम और नगरपालिका सीएमओ ने मिलकर सड़क किनारे से दुकान हटवाकर बाजार स्थल पर शेड के नीचे िशफ्ट किया था। मछली विक्रेताओं को पुराने बाजार के छपरी के नीचे जगह दी गई थी। पर कुछ दिनों से फिर से मछली कारोबारी और सब्जी विक्रेता सड़क किनारे दुकाने सजाने लगे थे। इससे जाम की समस्या फिर पैदा हो गई थी। इसे लेकर भास्कर ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद नगरपालिका जशपुर द्वारा शहर के मुख्य मार्ग पर सब्जी व मछली दुकान लगाकर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जाम को लेकर आम नागरिकों में नाराजगी थी, जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया। जशपुर फोरम की बैठक में मेन रोड से अतिक्रमण कर सब्जी व मछली दुकान लगाने वाले दुकानदारों को हटाने का सुझाव दिया गया था। इस सुझाव पर कलेक्टर रोहित व्यास, विधायक रायमुनि भगत और नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने आम जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए सहमति जताई थी। बुधवार को कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर नगरपालिका ने पुलिस बल के सहयोग से दोबारा कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अतिक्रमण कर सब्जी बेचने वालों को हटाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और नगरपालिका की इस पहल का समर्थन किया। हालांकि सब्जी विक्रेताओं ने हल्ला मचाया और सड़क से दुकान ना हटाने की बात पर अड़ रहे थे। पर जब प्रशासन ने सामान जब्ती की कार्रवाई शुरू करनी चाही तो ये अपनी दुकान हटाने को तैयार हो गए। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, सहायक अभियंता कैलाश खटोले, भोला यादव, शंकर निराला सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *