फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्रवन्ती ने मारी बाजी

दरिमा | संकुल केंद्र करेंया में सुशासन दिवस के मौके पर सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर संकुल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता का संकुल केंद्र पर आयोजन किया गया। जिसमे संकुल केंद्र के सभी स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सतीश कुमार मिडिल स्कूल ससकालो, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका मिडिल स्कूल ससकालो, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रा शा कलगसा से श्रवन्ती सिंह,अमर दास, निशु सिंह ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थापन प्राप्त किया। इसके साथ ही पोस्टकार्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रा शा कलगसा से प्रियम सेन, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिया सिंह मिडिल स्कूल ससकालो और पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिडिल स्कूल करेंया से अंशु कुमार, प्रा शा कलगसा से प्रियम सेन को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *