भरतपुर के रीको इंडस्ट्रीज एरिया में आज 3 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड 11KV फीडर के पहले फेज पर मेंटेनेंस का काम करेगी। इसलिए 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। 11KV पहले फेज पर होगा मेंटेनेंस का काम भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप ने बताया कि रीको इंडस्ट्रीज एरिया को 7 फीडर में बांटा गया है। क्योंकि इंडस्ट्रीज एरिया में काफी फैक्ट्री हैं। इसलिए आज 11KV फीडर के पहले फेज पर बिजली कटौती की जाएगी। पहले फेज की कटौती के कारण कई फैक्ट्रियों की लाइट नहीं आएगी। 3 घंटे होगी बिजली कटौती सुधीर प्रताप ने बताया कि 11KV पहले फेज पर BESL द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसलिए 1 बजे से 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। पहले फेज की कटौती होने के कारण कई फैक्ट्रियों की लाइट नहीं आएगी। काम पूरा होने के बाद बिजली को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।


