45 साल के नितिन नवीन भाजपा अध्यक्ष, फोकस बंगाल-तमिलनाडु पर:कहा- साधारण कार्यकर्ता को असाधारण सम्मान मिला; मोदी बोले- अब वे मेरे बॉस

नितिन नवीन मंगलवार को भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का ऐलान किया गया। वे 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। सोमवार को फुल टाइम अध्यक्ष पद के लिए इकलौता नामांकन आने पर वे निर्विरोध चुने गए। कार्यक्रम में PM मोदी ने उन्हें माला पहनाई, फिर 55 मिनट के भाषण में कहा, ‘मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। मैं मानता हूं कि नितिन जी मेरे बॉस हैं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।’ बतौर अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहले भाषण में कहा, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है।’ नवीन के पदग्रहण करने की 4 तस्वीरें… नवीन ने 20 मिनट का भाषण दिया, कहा- हमें अपने हिस्से का त्याग करना होगा मोदी की स्पीच में 5 बड़ी बातें, कहा- जो कांग्रेस की बुराइयों से बचेगा, वही आगे बढ़ेगा नड्डा 10 मिनट बोले, कहा- पार्टी में आगे बढ़ने के लिए मेहनत जरूरी 19 जनवरी को नामांकन भरा, निर्विरोध चुने गए इससे पहले 19 जनवरी को दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में नॉमिनेशन प्रक्रिया की गई। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नाम प्रस्तावित हुआ था। नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी वैध पाए गए। पढ़ें पूरी खबर… 5 बार विधायक रह चुके हैं बिहार के नितिन भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को हुए कार्यक्रम से जुड़े सभी अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से भी गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *