जालंधर में नाबालिक लड़की से रेप:10 वर्षीय मासूम को डरा-धमका कर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जालंधर में हैवानियत 10 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार जालंधर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां थाना-1 के अंतर्गत एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने दरिंदगी की। आरोपी ने छत पर खेल रही बच्ची को बंधक बनाकर कमरे में ले जाकर रेप किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 जनवरी की है। पीड़ित बच्ची अपने घर की तीसरी मंजिल पर स्थित छत पर खेलने के लिए गई थी। इसी दौरान पहली मंजिल पर रहने वाला आरोपी युवक भी छत पर पहुंच गया। उसने पहले मासूम को डराया-धमकाया और जब बच्ची ने डर के मारे रोना शुरू किया, तो आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। कमरे में ले जाकर की दरिंदगी आरोपी युवक मासूम बच्ची को जबरन उठाकर अपने फ्लैट के कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ रेप किया। काफी देर तक जब बच्ची नीचे नहीं आई, तो परिजन उसे ढूंढते हुए ऊपर पहुंचे। बच्ची खून से लथपथ और बदहवास हालत में मिली। उसकी आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी जेल की सलाखों के पीछे परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना थाना-1 की पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अवैध कब्जों वाले फ्लैट्स में रह रहा था आरोपी जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि जिस फ्लैट में यह घिनौनी वारदात हुई, वहां कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जे किए हुए हैं। आरोपी भी उन्हीं में से एक था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन फ्लैट्स में रह रहे अन्य संदिग्ध लोगों का पिछला रिकॉर्ड क्या है। इस घटना के बाद से इलाके के निवासियों में भारी रोष और डर का माहौल व्याप्त है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *