330 बोरी धान जब्त, रकबे में गड़बड़ी पर 21 एकड़ का समर्पण

भास्कर न्यूज| महासमुंद जिले में अवैध धान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासनिक टीम पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को संयुक्त टीम की छापेमारी में दो अलग-अलग मामलों में 330 कट्टा धान जब्त किया गया, वहीं एक किसान द्वारा पंजीयन में गड़बड़ी पाए जाने पर 21 एकड़ रकबे का समर्पण कराया गया। मंडी विभाग और राजस्व टीम ने आज अवैध धान के संग्रहण और परिवहन पर दो बड़ी कार्रवाई की है। बागबाहरा ब्लाक के ग्राम खिराडेरा में अवैध रूप से धान संग्रहण की गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी। यहां से 250 कट्टा धान बरामद कर मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। वहीं बसना के अंकोरी में अवैध रूप से धान का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई। वाहन में लदे 80 कट्टा धान के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया। वहीं पिथौरा विकासखंड के ग्राम भुरकोनी (बिराजपाली) में प्रशासन ने बृजलाल साव नामक किसान के निवास और पंजीकृत भूमि का भौतिक सत्यापन किया। किसान ने शासन के पास कुल 39 एकड़ रकबा पंजीकृत कराया था। मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि 21 एकड़ रकबे में धान की फसल ही नहीं लगी थी। पकड़े जाने के बाद किसान ने अपनी सहमति से 21 एकड़ रकबा समर्पित कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से उन बिचौलियों में हड़कंप है जो खाली रकबे का उपयोग अवैध धान खपाने के लिए करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *