बरनाला जिला जेल में पुलिस का सर्च ऑपरेशन:नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु, डीजीपी और एसपी के निर्देश पर अभियान

बरनाला जिले में पुलिस ने 26 जनवरी से पहले असामाजिक तत्वों और ड्रग तस्करों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में आज बरनाला जिला जेल में दो घंटे का सघन तलाशी अभियान चलाया गया। यह अभियान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में हुआ। इस सर्च ऑपरेशन में बरनाला के एसपी अशोक कुमार शर्मा, जेल सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़, डीएसपी सतबीर सिंह बैंस और सीआईए स्टाफ सहित बरनाला पुलिस की विभिन्न टीमें शामिल थीं। टीमों ने पूरी जेल परिसर की तलाशी ली, जिसमें कैदियों के बैरक भी शामिल थे। अधिकारियों के आदेश पर अभियान बरनाला जिले के एसपी अशोक कुमार शर्मा और जिला जेल बरनाला के सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने बताया कि जेल के अंदर नियमित रूप से तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजीपी पंजाब और बरनाला जिले के एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम के निर्देश पर आज यह अभियान चलाया गया। जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाहर से कोई भी व्यक्ति जेल में बंद कैदियों तक ड्रग्स, मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि न पहुंचा सके।अधिकारियों ने आगे बताया कि पूरे बरनाला जिले में विभिन्न बैरिकेड्स और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व अपनी गतिविधियों को अंजाम न दे सके। आगे भी जारी रहेगा अभियान सुपरिटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने कहा कि इन उपायों के बावजूद, समय-समय पर ऐसे तलाशी अभियान जारी रहेंगे और भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी जेल में की गई सर्च के दौरान बरनाला जेल में ड्रग्स और मोबाइल फोन रखने पर कई लोगों के खिलाफ एक्शन भी लिया गया है। इस सर्च ऑपरेशन के ज़रिए बरनाला पुलिस का मुख्य मकसद बरनाला जेल में कैदियों को बाहर से आने वाले मोबाइल फ़ोन समेत ड्रग्स और एंटी-सोशल एक्टिविटीज से रोकना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *