345 क्विंटल तस्करी: व्यापारी पर एफआईआर

महासमुंद| ​महासमुंद जिले में अवैध धान खपाने वाले सिंडिकेट पर प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के सख्त तेवर और तहसीलदार की जांच के बाद सरायपाली के चर्चित धान व्यापारी सोनू अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कराई गई है। ​सीमावर्ती राज्य ओडिसा से अवैध धान की आवक रोकने के लिए कलेक्टर लंगेह ने विशेष चौकसी के निर्देश दिए थे। इसी दौरान सरायपाली तहसीलदार को सूचना मिली, जांच के दौरान 4 माजदा वाहनों को रोका गया, जिनमें 864 पैकेट (345 क्विंटल) धान लदा था। यह धान अवैध रूप से ओडिशा से लाया गया था, जिसे स्थानीय सोसायटियों और किसानों के नाम पर खपाने की बड़ी साजिश थी। जांच में पाया गया कि इस हेराफेरी से शासन को सीधे तौर पर 8 लाख 17 हजार 305 रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया। तहसीलदार सरायपाली के जांच प्रतिवेदन में अनियमितताओं की पुष्टि होते ही कलेक्टर के आदेश पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में व्यापारी सोनू अग्रवाल के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली के न्यायालय में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया गया है। कलेक्टर विनय लंगेह कहा कि अवैध धान परिवहन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *