बरनाला के खेतों में पलटी प्राइवेट बस, 15 घायल:यात्री बोले- ड्राइवर की पेड़ से टक्कर मारने की थी कोशिश, दो रेफर

बरनाला जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां मेहल खुर्द गांव के पास एक निजी बस खेतों में पलट गई, जिससे बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में नर्सिंग कॉलेज और स्कूली छात्र अधिक बताए जा रहे हैं। बता दे कि सभी घायल यात्रियों को मेहल कलां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो यात्रियों को गंभीर चोटें आने के कारण बरनाला रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का एक्स-रे कर इलाज किया जा रहा है। यात्री बोले ड्राइवर की लापरवाही बस में सवार घायल गगनदीप कौर ने बताया कि बस ड्राइवर ने पहले मोड़ पर एक पेड़ से टक्कर मारने की कोशिश की थी, लेकिन थोड़ी दूर आगे जाकर बस को खेतों में पलट दिया। उन्होंने इस हादसे का मुख्य कारण ड्राइवर की लापरवाही बताया। कंडक्टर बोला कोहरे के कारण हादसा वहीं, बस के कंडक्टर ने हादसे की वजह सुबह के घने कोहरे को बताया। उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण कुछ भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था और एक टिप्पर को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू होकर खेतों में पलट गई।
दो गंभीर घायल रेफर सरकारी अस्पताल मेहल कलां की डॉ. तेजिंदर कौर ने पुष्टि की कि लगभग 14 यात्री इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें से दो को आगे रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब 15 नर्सिंग और स्कूली छात्र घायल हुए हैं। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। थाना महल कलां के एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *