96 किलो डोडा चूरा, पिस्टल और दो कारतूस जब्त:दो कार सहित बिना नंबर का ट्रैक्टर बरामद, पुलिस की दबिश देखकर आरोपी फरार

झालावाड़ की मिश्रौली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक खेत में दबिश देकर 96 किलो से अधिक डोडा चूरा, हथियार और वाहन जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना मिश्रौली की टीम को अवैध डोडा चूरा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर छान का खेड़ा गांव स्थित गोरधन सिंह के खेत में दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस ने 96 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा चूरा, एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा, कट्टों की सिलाई करने की मशीन, दो कारें, एक बिना नंबर का ट्रैक्टर, एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। मौके से आरोपी गोवर्धन सिंह पुत्र सौदान सिंह और शंभू सिंह पुत्र नैन सिंह, निवासी छान का खेड़ा, थाना मिश्रौली, फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। यह पूरी कार्रवाई भवानीमंडी डिप्टी एसपी प्रेम कुमार के सुपरविजन में की गई। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *