रायगढ़ में डीजल चोर गिरोह का आतंक:खड़ी वाहनों से कर रहे डीजल चोरी, ढाबा संचालक बोला- मंथली ले लो पर डीजल चोरी नहीं करो, व्यापार बर्बाद हो रहा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में डीजल चोर गिरोह काफी सक्रिय है। धरमजयगढ़ क्षेत्र के ढाबा में रात के समय खड़ी वाहनों से डीजल चोरी किया जा रहा है। जिससे परेशान होकर एक ढाबा संचालक का कहना है कि डीजल चोर गिरोह होशियार है। मंथली ले लो पर डीजल चोरी नहीं करो, व्यापार बर्बाद हो रहा है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ढाबा संचालक राकेश कुमार मौर्य कहता नजर आ रहा है कि उसका धरमजयगढ़ से हाटी मुख्य मार्ग पर छपरा-बलिया नाम से ढाबा है। जिसे कई सालो से संचालित कर रहा है। मंगलवार की रात को उसके ढाबा के सामने खड़ी 8-10 गाड़ियों का डीजल गैंग द्वारा निकाल कर ले जाया गया है। वीडियो में ढाबा संचालक कह रहा है कि चोर गैंग से मेरा निवेदन है, मेरे ढाबा को निशाना न बनाए और यहां डीजल चोरी न करे। आप लोग बहुत होशियार हैं पहले भी प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक आप लोग उनके पकड़ में नहीं आए हैं। मेरा व्यापार को बाधित न करे, अगर आप की कोई डिमांड है या कोई राशि आपको मंथली चाहिए, तो हमसे संपर्क करे, हम उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया
बायसी का रहने वाला राकेश कुमार मौर्य 37 साल ने धरमजयगढ़ थाना में मामले थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके ढाबा में रोजाना 7-8 ढाबा आता है, तो रात में कुछ गाड़िया सड़क किनारे खड़ी होती है। जहां बुधवार को ढाबा संचालक को कुछ ड्रायवरो ने बताया कि उनकी गाड़ी से डीजल चोरी हो गया है। ऐसे में ढाबा संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
4 डीजल चोरो को पकड़ा गया
इस संबंध में SDOP सिद्धांत तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद लगातार डीजल चोरों पर नजर रखा जा रहा था। रात में 4 डीजल चोरों को छाल क्षेत्र से पकड़ा गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है और जल्द ही डीजल चोरों का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *