फाजिल्का में खड़ी ट्राली से टकराई कार, 1 की मौत:एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल, दवा लेकर आ रहे थे वापस

फाजिल्का जिले के गांव जोड़ की अंधेवाली के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है । बताया जा रहा है कि कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग ढाणी से गांव को जा रहे थे । इस दौरान रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली के साथ टक्कर हो गई । सभी कार सवार घायलों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया । जहां पर डॉक्टर ने एक युवक जगसीर सिंह को मृत घोषित दिया । जबकि बाकियों का उपचार के बाद रेफर कर दिया गया । एसएमओ का कहना है कि विधायक गोल्डी कंबोज ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी थी । हादसे में कार सवार सभी घायल जानकारी देते हुए चरण सिंह ने बताया कि उक्त लोग कार पर सवार होकर एक ही परिवार के पांच लोग गांव जोड़की अंधेवाली को वापिस आ रहे थे कि गांव के पास फुमन सिंह की ढाणी के नजदीक कार की खड़ी ट्राली के साथ टक्कर हो गई । इस दौरान कार सवार सभी लोग घायल हो गए ।
ढाणी से गांव आते समय हुआ हादसा हालांकि हादसे में परिवार के एक व्यक्ति जगसीर सिंह (35 वर्षीय) की मौत हो गई। जबकि चार घायलों को उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । बताया जा रहा है कि परिवार में गुड़िया को बुखार था जिसे दवा दिलाने के बाद वह ढाणी से गांव को आ रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया । एक युवक की मौत फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है ।उधर सरकारी अस्पताल के एसएमओ डाक्टर एरिक ने बताया कि हल्का विधायक जलालाबाद गोल्डी कंबोज की काल पर उन्हें घटना की जानकारी दी गई । वहीं मौके पर अस्पताल में पहले से ही डॉक्टर मौजूद थे । और करीब पांच लोगों को अस्पताल में लाया गया जिसमें से एक की मौत हो चुकी थी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *