लुधियाना के मोती नगर इलाके के सरकारी प्राइमरी स्कूल में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। स्कूल की एक महिला टीचर ने अपने ही प्रिंसिपल पर धक्का करने और जाति-सूचक शब्द बोलने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। मामला गरमाते ही शिक्षक यूनियन DC ऑफिस पहुंच गई और हाथों में झंडे लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से परेशान किया जा रहा है, बाथरूम तक लॉक कर दिए जाते हैं पीड़ित महिला टीचर पीड़ित टीचर नरिंदर राज कौर ने बताया कि प्रिंसिपल लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहे हैं।उनका दावा है कि मेरी अटेंडेंस सबसे सही होती है, फिर भी बार-बार मुझे लेकर आपत्तियां उठाई जाती हैं। मुझ पर जाति सूचक शब्द बोले जाते हैं। बाथरूम तक के ताले लगा दिए जाते हैं।मेरे कमरे की सफाई तक करने से मना कर दिया जाता है एंगेजमेंट के दिन भी छुट्टी नहीं दी गई। टीचर का कहना है कि वे इसकी शिकायतें पहले भी दी थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई यूनियन ने प्रिंसिपल कहा महिला स्टाफ का अपमान बर्दाश्त नहीं यूनियन के प्रधान ने कहा कि एक महिला स्टाफ के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद शर्मनाक है। उनका आरोप है कि प्रिंसिपल की ओर से लगातार अपमानजनक रवैया अपनाया जा रहा है और अब मामला असहनीय हो चुका है।यूनियन ने चेतावनी दी अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अगला प्रदर्शन और बड़ा होगा। जिला प्रशासन बोली जांच जारी है दोषी पर होगी कार्रवाई डीसी ऑफिस की ओर से बताया गया कि कंप्लेंट मिल चुकी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। प्रशासन ने कहा जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


