रक्तदान शिविर:प्रोटोकॉल तोड़ने पर नाराज विधायक बीच कार्यक्रम से रवाना, सीएमएचओ हाथ जोड़ते रहे, बोले: गलती हो गई

बाड़मेर में निर्दलीय विधायक और भाजपा संगठन के बीच दूरियां अब खुलेआम सामने आने लगी हैं। रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन था। बाड़मेर​ जिला अस्पताल में रक्तदान का सरकारी कार्यक्रम रखा था। इस दौरान एडीएम राजेंद्रसिंह चांदावत भी कार्यक्रम में थे। मंच से शिविर में आए अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम में सबसे पहले कार्यवाहक भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, ​इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा और तीसरे नंबर पर बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी के स्वागत को लेकर नाम लिया गया। इससे निर्दलीय विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी नाराज हो गई। मंच से ही कहा कि अगर आप संगठन का प्रोटोकॉल फॉलो करते हैं तो मुझे बुलाना नहीं चाहिए था। यदि जनप्रतिनिधि के हिसाब से फॉलो कर रहे हैं तो आपका ये प्रोटोकॉल गलत है। इंतजार के बाद साफा लिया और वापस दे दिया विधायक ने काफी देर तक तो प्रोटोकॉल को लेकर अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। करीब 2 मिनट तक इंतजार के बाद पीएमओ डॉ. बीएल मसूरिया ने विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी को स्वागत के लिए साफा दिया, लेकिन उन्होंने तुरंत वापिस दे दिया। इसके बाद विधायक ने पीएमओ और सीएमएचओ से कहा कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है कि आप क्या कर रहे हैं, लेकिन यदि मुझे बुलाते हैं तो प्रोटोकॉल फॉलो होना चाहिए। ​इसके बाद विधायक ने मंच से भाषण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साहब को जन्म दिन की बधाई देती हूं, हम 4 साल जनता के लिए काम कर रहे हैं और राजस्थान को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इसके बाद हाथ जोड़े और धन्यवाद कहते हुए बीच कार्यक्रम से निकल गई। बुलाकर प्रोटोकॉल फोलो नहीं करना गलत है विधायक ने कहा कि आप इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकते हैं? या तो मुझे बुलाते नहीं। यदि बुलाकर प्रोटोकॉल फॉलो नहीं करते तो यह गलत है। चाहे किसी के साथ हो। यदि कोई इश्यू है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। सीएम साहब का जन्मदिन है, मन में भावना है। इन दिखावों से कुछ नहीं होता। मुझे जनता ने विधायक बनाया है अगर आप नहीं मानते हैं तो ये मेरी दिक्कत नहीं है। इसके बाद पीएमओ बीएल मसूरिया साफा लेकर विधायक के लिए खड़े हुए, उन्हें विधायक ने करीब 2 मिनट तक खरी-खरी सुनाई। एडीएम राजेंद्रसिंह ने भी माना कि एक नंबर पर विधायक का स्वागत होना चाहिए था, ये गलत हुआ हैं। CMHO ने हाथ जोड़े, विधायक- इंटेशन दिख रहा है ​जिला अस्पताल के रक्तदान कार्यक्रम में स्वागत को लेकर विवाद के बाद कार्यक्रम को छोड़ कर जाने पर सीएमएचओ संजीव मित्तल विधायक प्रियंका चौधरी को मनाने के लिए पीछे गए। उनके आगे हाथ जोड़ते हुए गलती स्वीकार की और कहा कि हमें पता नहीं था। विधायक ने कहा कि क्या पता नहीं था, विरोधाभास सामने दिख रहा था। हम सरकार के साथ खड़े हैं, सरकार के एक साल का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर इस तरह से भेदभाव ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री का आशीर्वाद हमारे साथ है। हालांकि इसके बाद जिला अस्पताल में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें भाजपा नेता दीपक कड़वासरा, एडीएम राजेंद्रसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *