कोरबा| शहर के ढोढ़ीपारा वार्ड में रशियन हॉस्टल के पास नहर के ऊपर पानी की पाइपलाइन के लिए बने लोहे के पुल को कबाड़ चोरों ने निशाना बनाया। चोर करीब 70 फीट लंबी रेलिंग को गैस कटर से काटकर ले गए। घटना का पता चलने पर वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। सीएसईबी चौकी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, जहां लोहे के एंगल कटे हुए मिले। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शहर में लगातार बढ़ती कबाड़ चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू और रवि साहू पर भी कार्रवाई की है। उनके गोदाम सील कराए गए हैं और प्रयुक्त वाहनों को जब्त किया गया है।


