जयपुर में सीवरेज की बदबू से 10 कोचिंग स्टूडेंट्स बेहोश:सांसें फूलने लगी, कंधों पर उठाकर बाहर निकाला; छात्र और पुलिस के बीच झड़प

जयपुर के उत्कर्ष कोचिंग में रविवार देर शाम 10 स्टूडेंट की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार, कोचिंग में दूसरी मंजिल पर क्लास चल रही थी। इसी दौरान सीवरेज लाइन से उठी बदबू से छात्र-छात्राओं में बेहोशी छाने लगी थी। महेश नगर स्थित उत्कर्ष कोचिंग क्लासेज के प्रबंधन ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। इस दौरान अन्य छात्रों ने बेहोश छात्र-छात्राओं को कंधे पर उठाकर बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत में सुधार है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय लोगों के साथ ही समर्थकों के साथ छात्र नेता भी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प भी हुई। छात्र नेता निर्मल चौधरी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। मौके पर भीड़ को देखते हुए रात करीब 11 बजे दंगा नियंत्रण वाहन और टीम को मौके पर बुलाया गया। इसके साथ ही 6 थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। दूसरी मंजिल पर चल रही थी क्लास
SHO (महेश नगर) कविता शर्मा ने बताया- रिद्धि-सिद्धि तिराहे के पास एक बिल्डिंग में उत्कर्ष कोचिंग चलती है। रविवार शाम को कोचिंग में दूसरी मंजिल पर रूम नंबर 201 में क्लास चल रही थी। शाम करीब 6:45 बजे क्लास में पढ़ाई के दौरान एक अजीब बदबू आने के चलते क्लास में मौजूद 12 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को बेहोशी छाने लगी। प्रत्यक्षदर्शी छात्र बोला- स्टूडेंट्स को बाहर निकालने में परेशानी हुई
प्रत्यक्षदर्शी स्टूडेंट युधिष्ठिर ने बताया- 201 नंबर क्लास रूम में ये हादसा हुआ। वैसे तो 800 के करीब बच्चे इस क्लास रूम में बैठते हैं, लेकिन आज संडे होने के चलते 350 स्टूडेंट्स ही आए थे। सबसे बड़ी समस्या थी कि बेहोश हुए स्टूडेंट्स को बाहर लाने में 15 से 20 मिनट लग गए। इलाज में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। लड़कियों को उठाने और बाहर लेकर आने में समस्या आई। हम भी उसी क्लास के अंदर थे। युधिष्ठिर ने बताया- अजीब सी बदबू आ रही थी, हम सबको अचानक खांसी आने लगी, लेकिन जिस बेंच के पास हादसा हुआ वहां से बदबू आ रही थी। इसलिए वहां ज्यादा दिक्कत हुई। उन्होंने बताया- क्लास में हुई स्थिति को देखकर हड़कंप मच गया। उत्कर्ष कोचिंग क्लास के प्रबंधन ने एंबुलेंस बुलाकर बेहोशी की हालत में स्टूडेंट्स को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स का कहना है कि सभी की हालत में सुधार है। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि अजीब बदबू आने के बाद वह बेहोश हो गए। निर्मल चौधरी के समर्थकों और पुलिसकर्मियों में झड़प
​​​​​​​उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमानी हॉस्पिटल के बाहर राजस्थान यूनिवर्सिटी के निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी समेत अन्य छात्र नेता जुट गए। निर्मल चौधरी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों से उलझ गए। निर्मल चौधरी के समर्थकों और पुलिसकर्मियों की झड़प के बाद कुछ छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है। वे देर रात हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठे रहे। उनका कहना था- प्रशासन के लोग हमारे से बातचीत करने आएं। कोचिंग छात्रों के सपनों से इनके जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा- ये स्टूडेंट यहां पढ़ने आते हैं, मौत का सामना करने थोड़ी आते हैं। इस पूरी घटना के लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार है। कोचिंग माफिया जिम्मेदार है। इस कोचिंग का मालिक जिम्मेदार है। ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में सीवरेज की बदबू से 10 कोचिंग स्टूडेंट्स बेहोश:सांसें फूलने लगी, कंधों पर उठाकर बाहर निकाला; छात्रों की पुलिस से झड़प जयपुर के उत्कर्ष कोचिंग में रविवार देर शाम 10 स्टूडेंट की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार, कोचिंग में दूसरी मंजिल पर क्लास चल रही थी। इसी दौरान सीवरेज लाइन से उठी बदबू से छात्र-छात्राओं में बेहोशी छाने लगी थी। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *