जालंधर-पठानकोट हाईवे पर ओवरस्पीड ट्रैक्टर पलटा:टांडा उड़मुड़ में हादसा, 20 मिनट लगा रहा जाम, गन्ना लदी ट्राली के साथ दौड़ा रहा था ट्रैक्टर

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गन्ने से लदी ट्रॉली-टैक्टर पलट गए। हादसा टांडा उड़मुड़ के गांव कुराला के पास हुआ। ट्राली पलटने से गन्ना रोड पर बिखर गया। इससे हाईवे की एक लेन पर 20 मिनट तक जाम लगा रहा। सड़क सुरक्षा फोर्स ने सूचना मिलने पर ट्राली को हटाकर जाम खुलवाया। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की जान बच गई लेकिन उसे हलकी चोटें लगी हैं। ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान मूनका निवासी सरबन सिंह पुत्र कुलजीत सिंह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल के सब-इंस्पेक्टर तिलक राज की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन से पलटी ट्राली को हाईवे से हटाया
हादसे की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के एसआई तिलक राज ने मौके का जायजा लिया। इसके बाद क्रेन मंगवाकर पलटी ट्राली को हाईवे से हटाया गया। ट्रैक्टर ड्राइवर सरबन सिंह गन्ना लेकर दसूहा रंधावा मिल की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर ट्रैक्टर तेज रफ्तार था, इससे ये हादसा हुआ है। गन्ने से ओवरलोड ट्रालियों के कारण हर साल होते हैं हादसे
बता दें कि टांडा से लेकर मुकेरियां तक हाईवे के किनारे पूरी गन्ना बेल्ट है। यहां पर दसूहा और मुकेरियां मिल के लिए किसान ट्रालियों में गन्ना लादकर निकलते हैं। जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी तक गन्ने की कटाई के दौरान ओवरलोड ट्रालियां हाईवे से निकलने के कारण हर सीजन में ऐसे हादसे पेश आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *