फाजिल्का में पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार:ड्राइवर की हालत गंभीर, अबोहर के गांव अमरपुरा में दुर्घटना

फाजिल्का जिले में अबोहर के गांव अमरपुरा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना बहाव वाला के एएसआई लेखराज ने बताया कि उस्मान खेड़ा के रहने वाले मनप्रीत सिंह अपनी कार से हनुमानगढ़ की तरफ से अबोहर आ रहे थे। जब वह अमरपुरा के एक निजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो उनकी कार सामने से आ रहे पराली की गांठों से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। घायल का अस्पताल में इलाज जारी टक्कर के बाद मनप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसआई लेखराज और उनकी टीम मौके पर पहुंची और घायल मनप्रीत सिंह को तुरंत सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *