अलवर चौपाटी के लिए जबरदस्त क्रेज:43 दुकानों के लिए आए 350 से अधिक आवेदन; म्यूजिक थीम पर व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे

अलवर चौपाटी को लेकर शहरवासियों और फूड कारोबारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर निगम द्वारा शुरू की गई इस आधुनिक फूड स्ट्रीट के लिए अब तक 43 दुकानों के मुकाबले 350 से अधिक आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं। दुकानों का आवंटन 27 जनवरी के बाद लॉटरी प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। नगर निगम ईओ निशा लखानी ने बताया कि दुकान आवंटन के लिए आवेदक के पास 1 जनवरी 2025 से पहले का वैध फूड लाइसेंस और आधार कार्ड होना अनिवार्य है। दुकानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू हुई थी। दुकानों के आवंटन को पारदर्शी बनाने के लिए नगर निगम ने चार सदस्यीय समिति गठित की है। समिति पहले प्राप्त आवेदनों की जांच और चयन करेगी, इसके बाद लॉटरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कृषि उपज मंडी के पीछे मुख्य सड़क पर करीब 95 लाख रुपए की लागत से बनी ‘अलवर चौपाटी’ अब लगभग पूरी तरह तैयार है। यहां 500 मीटर लंबे फूड स्ट्रीट पर एक ही म्यूजिक थीम के बीच शहरवासी अलग-अलग स्वाद और व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। इस आधुनिक फूड स्ट्रीट में कुल 43 फूड स्टॉल लगाए जाएंगे, जिन्हें पूरी तरह अस्थायी आधार पर 2 वर्षों के लिए आवंटित किया जाएगा। आवेदन शुल्क 300 रुपए रखा गया है। दुकानों का आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा, जिससे सभी आवेदकों को समान अवसर मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *