डूंगरपुर में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या:खेत में पेड़ से लटका मिला शव, माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे

डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर से कुछ दूरी पर खेत में एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। दोवडा थाने के हेड कॉन्स्टेबल बंशीलाल ने बताया कि खेमपुर निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ आसपुर स्थित मेहमानों के घर गया था। रात में जब वे घर लौटे, तो उनका नाबालिग बेटा घर पर नहीं मिला। परिजनों ने बेटे की तलाश शुरू की। घर से कुछ ही दूरी पर खेतों में एक पेड़ से किशोर का शव फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और रातभर घर पर रखा। शनिवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *