श्रीगंगानगर की प्राइवेट टांटिया यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बनाई:अधिकारियों का आरोप- फर्जी डिग्रियां बनाकर भी बांटी, आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

श्रीगंगानगर की प्राइवेट टांटिया यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों से ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का आरोप है कि वेबसाइट बनाने वाले पंजाब के सर्वजीत सिंह ने फर्जी डिग्रियां भी बांटी हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की थी। गुरुवार को श्रीगंगानगर पुलिस ने पंजाब से सर्वजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मिले लेपटॉप, मोबाइल व संदिग्ध डेटा भी जब्त किया गया है। 2025 में यूनिवर्सिटी की ओर से दर्ज करवाया गया था मामला सीओ सिटी विशाल जांगिड़ ने बताया- पिछले साल 2025 में टांटिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनकी आधिकारिक वेबसाइट से लगभग एक जैसी फर्जी वेबसाइट बनाई गई है। दोनों साइटों में सिर्फ मामूली स्पेलिंग का अंतर है, जिससे छात्र भ्रमित होकर फर्जी साइट पर चले जाते थे। फर्जी वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा, एडमिट कार्ड, परीक्षा परिणाम, मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों की भ्रामक जानकारी डाली जा रही है। आरोपी फर्जी डिप्लोमा और डिग्रियां जारी कर रहे हैं और ऑनलाइन वेरिफिकेशन का झांसा देकर छात्रों से फीस वसूल रहे हैं। इससे यूनिवर्सिटी को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ प्रतिष्ठा को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सर्वजीत सिंह उर्फ जॉनी निवासी मुक्तसर साहिब (पंजाब) के रूप में हुई है। वह इस फर्जी वेबसाइट का संचालन कर रहा था।पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में कई और लोग शामिल हैं, जिनकी पूछताछ की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *