चूरू में बाबा रामदेव मंदिर का वार्षिकोत्सव, विशाल भंडारा संपन्न:श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना कर महाआरती में भाग लिया

चूरू के बूंटिया रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर, छोटा रूणीचा धाम में वार्षिकोत्सव और विशाल भंडारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक विशाल मेले का आयोजन भी किया गया। आयोजन के दौरान, श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव को खीर चूरमे का भोग लगाया और धोक लगाकर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के समापन समारोह में विधायक हरलाल सहारण, पदमसिंह राठौड़, मेघराज भार्गव और हरिराम चौपड़ा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। विधायक हरलाल सहारण ने इस अवसर पर कहा कि सच्ची श्रद्धा और आस्था से किया गया कार्य कभी बेकार नहीं जाता। उन्होंने लोगों से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया और समिति के पदाधिकारियों को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया। समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। वार्षिकोत्सव समारोह में आसपास के गांवों और मोहल्लों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर समिति के रणजीत महिचा, जीवनराम प्रजापत, श्योपाल महिचा सहित अनेक सदस्य इस दौरान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *