जयपुर में 24 जनवरी से सीआईआई-एयू इन्विटेशन गोल्फ कप:सेना, रेलवे और उद्योग जगत के 100 से ज्यादा खिलाड़ी होंगे शामिल

कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सीआईआई-एयू इन्विटेशन गोल्फ कप का छठा संस्करण 24 जनवरी को रामबाग गोल्फ क्लब में खेला जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सेना, रेलवे, आयकर विभाग, उद्योग जगत और खेल जगत से जुड़ी कई नामी हस्तियां हिस्सा लेंगी। CII राजस्थान के पूर्व चेयरमैन गौरव रूंगटा ने गुरुवार को बताया कि टूर्नामेंट में लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह (आर्मी कमांडर, सदर्न वेस्ट कमान), उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ, आयकर विभाग (जांच) के निदेशक अवधेश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, बिजनेसमैन और खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े 100 से ज्यादा प्रतिभागी, जिनमें करीब 12 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं, इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे। गौरव ने बताया कि इस साल टूर्नामेंट को स्टेबल फोर्ड फॉर्मेट में खेला जाएगा। प्रतियोगिता पुरुष, महिला, वेटरन और 60+ जैसी विभिन्न हैंडीकैप श्रेणियों में आयोजित होगी। टूर्नामेंट को और रोचक बनाने के लिए पार-4 होल पर क्लोज़ेस्ट टू द पिन, 9वें होल पर क्लोज़ेस्ट ड्राइव, पार-3 होल पर सीआईआई ज़ोन और होल नंबर-2 पर मॉन्स्टर पुट जैसी विशेष प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। सीआईआई राजस्थान स्टेट काउंसिल के उपाध्यक्ष रजनीश भंडारी ने कहा कि यह टूर्नामेंट खेल और कॉरपोरेट जगत को एक मंच पर लाने के साथ-साथ स्वस्थ और फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल है। उन्होंने बताया कि सीएसआर गतिविधि के तहत सीआईआई और एयू बैंक द्वारा सभी 175 कैडीज को विशेष गिफ्ट्स और लंच बॉक्स वितरित किए जाएंगे। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रेसिडेंट सौरभ तांबी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि, जीवन में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों का समर्थन करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं रामबाग गोल्फ क्लब के मानद सचिव समृद्ध शर्मा ने सीआईआई के साथ सहयोग पर खुशी जताते हुए कहा कि खेल मानव विकास की नींव रखते हैं। क्लब उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही जूनियर गोल्फ अकादमी शुरू करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *