भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से आज जोधपुर के घोड़ों का चौक में फर्जी हॉलमार्क लगाने को लेकर कार्रवाई की गई। जानकारी अनुसार, जालोर गेट घाचियों का बास स्थित सालासर बालाजी हॉल मार्किंग सेंटर पर पहुंची। दरअसल, टीम को फर्जी हॉल मार्किंग को लेकर शिकायत मिली थी। इसी पर आज जयपुर से पहुंची टीम ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी मौके पर इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि लंबे समय से फर्जी हॉल मार्किंग को लेकर घोड़े का चौक बाजार से टीम को शिकायतें भी मिल रही थी। टीम को अंदेशा है कि कई दुकानदार सोने की फर्जी हॉल मार्किंग करते थे। 2 घंटे तक की कार्रवाई करीब दो घंटे तक कार्रवाई कर टीम मौके से रवाना हो गई। यहां से कई डॉक्यूमेंट और सामान को जब्त कर अपने साथ ले गई। लेकिन कार्रवाई को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी।


