पेंड्रा में छेरछेरा पर्व पर विवाद, 10 गिरफ्तार:पिकनिक के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट पर पुलिस कार्रवाई, दोनों ने की थी शिकायत

पेंड्रा के ग्राम बंधी में छेरछेरा पर्व के दौरान पिकनिक मना रहे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस मामले में पेंड्रा पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज बिलासपुर में चल रहा है। विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर थाना पेंड्रा में अलग-अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए गए। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने थाना प्रभारी पेंड्रा को मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मारपीट में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ की शिकायत पहले पक्ष के पीड़ित विवेक केवट की रिपोर्ट पर आरोपी दुर्गेश साहू, सुधांशु दुबे, महेन्द्र राठौर उर्फ मोटू और सूर्यांश साहू सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सुधांशु दुबे और दुर्गेश साहू के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सुधांशु दुबे को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के पीड़ित दीपक दुबे की शिकायत पर आरोपी धनंजय केवट, लखन केवट, जनक केवट, अंकुश केवट और विवेक साहू उर्फ लक्की साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान घायल के चोट का मेडिकल कराने के बाद प्रकरण में धारा 109(1) भी जोड़ी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने एक पक्ष से राम प्रसाद चन्द्रा, ओमकार राठौर, दुर्गेश साहू, सूर्यांश साहू और महेन्द्र राठौर उर्फ मोटू को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार, दूसरे पक्ष से धनंजय केवट, जनक केवट, विवेक साहू उर्फ लक्की साहू, लखन केवट और अंकुश केवट के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। घटना में घायल सुधांशु दुबे का उपचार बिलासपुर में जारी है। पेंड्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *