झालावाड़ में रायपुर क्षेत्र के पाटलिया कुल्मी स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में डोरा-कलश यात्रा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा रामदेव के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान गंगाचरी, वेदी और झंडा चढ़ाने के लिए बोलियां लगाई गईं। मुख्य वेदी की बोली रमेशचंद ने ली, जबकि गंगाचरी की बोली मानकचंद और झंडा चढ़ाने की बोली रामगोपाल के नाम रही। छोटी वेदियों की बोलियां सावन, जगदीश, पूनमचंद और पूरीलाल ने लीं। लगभग 150 से अधिक श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में सक्रिय सहभागिता की। महोत्सव का आयोजन बाबा रामदेव मंदिर समिति पाटलिया कुल्मी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भगवान स्वरूप मेहर ने कहा कि ऐसे सामूहिक आयोजन हर गांव और कस्बे में होने चाहिए, जिससे समाज में एकता बढ़ती है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के राधेश्याम, भगवान स्वरूप, बालचंद, प्रवीण, लालचंद, बापूलाल, जगदीश, रामदयाल, घनश्याम, कृष्णचंद, दुर्गालाल, बद्रीलाल, प्रेमचंद सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


