लडक़ी को तीन टुकड़ों में काटकर जोड़ेगा जादूरगर शाका:उदयपुर में पंजाब का जादूगर सम्राट शाका का शो 23 जनवरी से शुरू होगा

पंजाब का जादूगर सम्राट शाका का जादूई शो उदयपुर में 23 जनवरी से शुरू होगा। इसमें कई हैरतअंगेज और नायाब करिश्मो से भरपूर मनोरंजन किया जाएगा। जादूरगर शाका लडक़ी को तीन टुकड़ों में काटकर जोड़ेगा। जादूगर शाका ने बताया कि जादू शो हिरणमगरी सेक्टर 4 के अटल सभागार में होगा।7 हजार से भी ज्यादा शो प्रस्तुत करने वाले जादूगर शाका ने बताया कि जादू एक कला है, तंत्र, मंत्र,भूत, प्रेत से इसका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। लोगों को अंधविश्वास से बचाना उनके जादूई मिशन का मुख्य उदेश्य है। सम्राट शाका ने बताया कि उदयपुर में हजारों वर्ष पूर्व विलुप्त हो चुके डाइनोसोर को मंच पर प्रकट कर दर्शकों को रोमांचित करना, लड़की को तीन टुकडों में काटकर जोडऩा, लडक़ी को हवा में उड़ाना, कागज पर हवा में तैरती लडक़ी, जापान के रहस्यमयी भूत, चलते पंखे से आर-पार होना, आईने से आर-पार होना आदि अनेक ऐसे करतब है दिखाए जाएंगे। समन्वयक शबाना खान ने बताया कि सभागार में रोजाना दो शो 4 बजे व 7 बजे दिखाए जाएंगे। शनिवार व रविवार को तीन शो होंगे जिनका समय 1 बजे, 4 बजे व 7 बजे रहेगा। स्कूल के बच्चों के लिए भी स्पेशल शो प्रदर्शित किए जाएंगे। हर शो 2 घंटे का होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *