क्षत्रिय मेढ़ स्वर्णकार समाज संस्था उदयपुर संभाग द्वारा स्वर्णकार समाज का सामूहिक विवाह और तुलसी विवाह का आयोजन बसंत पंचमी पर 23 जनवरी को धाकड़ वाटिका बेदला में होगा। उदयपुर महासचिव किशन सोनी और संभाग संस्थापक सदस्य सीमा मलेंडिया ने बताया कि गुरुवार को सुबह गणपति स्थापना हुई। जिसमे संभाग के अध्यक्ष औंकारलाल सोलीवाल सहित पांच जोड़ों ने पूजा में बैठकर आहुतियां दी। इसके बाद सुबह 11.30 बजे धाकड़ वाटिका से बेदला माता जी मन्दिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें समाज की 500 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। गाजे-बाजे से निकली कलश यात्रा में महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। इसके बाद शाम को वाटिका में महिला संगीत का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दी। श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के वर्ष गांठ के मोके पर श्री राम जी की आरती की गई। संभाग के विभिन्न जिलों से आए जोड़ों के परिवारों और उनके रिश्तेदारों ने संगीत संध्या का आनंद लिया। अध्यक्ष ओंकारलाल सोलीवाल और महासचिव विष्णु शंकर वेवार ने बताया कि शुक्रवार को पाणिग्रहण संस्कार होगा। जिसमे 21 जोड़े विवाह बंधन मे बंधेंगे।


