छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पिकप में लोड दही व पनीर डिब्बे में लगे ब्रांड को बदलने का खेल चल रहा था। तभी मामले की जानकारी मोहल्लेवासियों को लगी। जिन्होंने इसकी सूचना थाना में दी। जिसके बाद पुलिस पिकप को जब्त कर थाना ले गई और आगे की कार्रवाई की जा रह है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात तकरीबन साढ़े छह बजे कयाघाट क्षेत्र में एक पिकप आकर रूकी। इसके बाद इसमें दही और पनीर लोड डिब्बा व पैकेट में नंदनम ब्रांड के स्टीगर निकालकर वैद्य फूड का स्टीगर लगाया जा रहा था। ऐसे में जब आसपास के लोगों ने इसे देखा तो मामले की सूचना मिडियाकर्मियों व पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की। तब जानकारी मिला कि पिकप में लोड दही-पनीर को कुम्हारी से लाया गया था और रायगढ़ में कस्तुरी डेयरी में डंप किया जाना था। इसके बाद लेबल चेंज करने की बात पर पिकप सवार टालमटोल जवाब देने लगे। इससे पुलिस ने पिकप को जब्त कर थाना ले आयी और मामले में फूड एंड सेफ्टी टीम को जानकारी देकर आगे की कार्रवाई कर रही है। अभी जांच चल रही है
इस संबंध में चक्रधर नगर थाना प्रभारी जीएल साहू ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पिकप को थाना लाया गया है। इसमें दही का डिब्बा और पनीर है। अभी वाहन सवारों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच चल रही है।


