अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के नागौर स्थित 33/11 केवी जीएसएस बड़ली पर आवश्यक रखरखाव और तकनीकी सुधार कार्य किया जाएगा। इस कारण शुक्रवार, 23 जनवरी को शहर के विभिन्न हिस्सों और ग्रामीण फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि मरम्मत कार्यों के चलते सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इन प्रमुख इलाकों में प्रभावित रहेगी विद्युत सेवा बिजली कटौती के कारण शहर के बंशीवाला, लोढ़ा का चौक, लोहियों का चौक, सलेऊ चौराहा, बख्तासागर, राठौड़ कुआ, माही दरवाजा, त्यागी मार्केट, मेजर करीम नगर और किदवई कॉलोनी जैसे घने क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके साथ ही गिनाणी गली, बाजरवाड़ा, सुनारों की गली, चांदीवाड़ा, सुसवाणी माता मन्दिर, शारदापुरम, श्री विजयानन्द सूरी जैन स्कूल, दादावाड़ी, सतगुरु दयाल फार्म, नेहरू कॉलोनी, मोहम्मदपुरा, अनाथ आश्रम के पास, लौहारपूरा, फुलवारियां, बड़ली, शिल्पबाड़ी, तारकिन की दरगाह, भट्टियों का पुल, झालरा, डेह रोड़, बच्चा खाडा, शिव कॉलोनी, सिपाहियों का मोहल्ला, महाराणा प्रताप कॉलोनी और खत्रीपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दो घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। निगम ने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए आवश्यक कार्य समय पूर्व निपटाने की अपील की है।


