जीरकपुर में पिता-पुत्र पर तलवार से हमला:ऑफिस में बैठे थे दोनों, साथियों के साथ पहुंचा हमलावर, आरोपियों की तलाश में दबिश

जीरकपुर के पटियाला रोड पर पीआरपी कंपनी के पास एक ऑफिस में बैठे पिता-पुत्र पर कुछ लोगों ने तलवारों और कृपाणों से हमला कर दिया। इस हमले में 22 वर्षीय साहिब सिंह राणा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके पिता जरनैल सिंह को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, साहिब सिंह राणा अपने पिता जरनैल सिंह के साथ अपने ऑफिस में मौजूद थे। तभी आरोपी जीवन अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में साहिब सिंह राणा को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जरनैल सिंह को भी शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं। सब-इंस्पेक्टर जसवंत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *