बीजापुर में हिंदू समाज का सम्मेलन संपन्न:धर्म-संस्कृति संरक्षण और एकजुटता पर जोर, भजन-कीर्तन के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी हुए

बीजापुर के सांस्कृतिक मैदान में हिंदू समाज का एक दिवसीय सम्मेलन गुरुवार को संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को सशक्त बनाना था। सम्मेलन के दौरान मंडली टीम द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। संत-महात्माओं की उपस्थिति में पूजा-पाठ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। छोटे बच्चों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर वक्ताओं ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता, समरसता और सनातन मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से एकजुट रहने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने का आह्वान किया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के सदस्यों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और उसके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *