चंडीगढ़ में शराब पीने के बाद दोस्त की हत्या:सिर पर किए पत्थर से वार, सेक्टर-40 में नामी स्कूल के सामने वारदात,आराेपी फरार

चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित एक नामी स्कूल के सामने वीरवार रात करीब 9 बजे शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान विवेक उर्फ शैंकी (36) के रूप में हुई है, जो मोहाली के बड़े माजरा का निवासी था। पुलिस के अनुसार विवेक अपने एक दोस्त के साथ स्कूल के सामने बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। सिर पर लगातार पत्थर से हमला पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद बढ़ने पर विवेक के साथी ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर कई बार वार किया। गंभीर चोट लगने से विवेक वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपी उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने सड़क किनारे एक युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा, जिसके सिर से खून बह रहा था। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई गई। पुलिस ने मौके से जरूरी नमूने भी जुटाए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत पुलिस ने घायल विवेक को तुरंत सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले में हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक विवेक का तलाक हो चुका था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *