भरतपुर के चिकसाना थाना इलाके में एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चा घर में अकेला खेल रहा था। घर के सभी लोग बरामदे में बैठे थे। कुछ देर बाद जब वह कमरे में गए तो, बच्चा बेड़ पर बेहोश पड़ा हुआ था। जिसे लेकर तुरंत वह अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मोबाइल पर गेम खेल रहा था शिवा बच्चे के रिश्तेदार नगर निगम के पार्षद श्याम सुंदर गौड़ ने बताया कि घटना देर शाम की है। शिवा (10) निवासी जिरौली गांव घर के एक कमरे में अकेला खेल रहा था। शिवा के पिता रवि शंकर मां, शिवा का बड़ा भाई सूर्यांश (11) बड़ी बहन जीया (14) घर के बरामदे में बैठे थे। शिवा मोबाइल पर गेम खेल रहा था। बाकी परिवार के लोग आपस में बात कर रहे थे। पिता पहुंचे तो, अचेत मिला शिवा कुछ देर बाद शिवा के पिता रविशंकर करीब 30 मिनट के बाद कमरे में गए तो, शिवा बेड़ पर अचेत हालत में पड़ा हुआ था। उसके गले में स्वाफी का फंदा लगा हुआ था। शिवा के पिता ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन, शिवा नहीं उठा तो, वह उसे लेकर तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। देर ही हुआ शव का अंतिम संस्कार जिसके बाद शिवा के परिजन शव को लेकर घर चले गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया। देर रात में ही शिवा के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया। परिजनों को भी घटना का पता नहीं लग पाया की शिवा की मौत कैसे हुई है। घटना के बाद से शिवा के घर में मातम पसरा हुआ है।


