यूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, ओले पड़ेंगे:आंधी भी चल सकती है, 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा; पारा 4.8°C

यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच आज 15 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। साथ ही 41 जिलों में आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं, जिसका असर धीरे-धीरे मध्य और पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। इस बीच पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में मौसम एक बार फिर पलटी मारेगा। 2-3 दिन से पूरे प्रदेश में कोहरे और ठंड से थोड़ी निजात मिली हुई। दिन में अच्छी धूप निकल रही है। ऐसे में पहाड़ों पर मौसम खराब होने से ठंड एक बार फिर अपना असर दिखाएगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मुजफ्फरनगर सबसे ठंड रहा, यहां रात का पारा 4.8°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बरेली 6.3°C, मेरठ 7.1°C, अयोध्या 7.5°C और कानपुर 7.7°C रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 22 जनवरी की देर शाम या रात को पश्चिमी यूपी से बारिश की शुरुआत होने के संकेत हैं। 23 जनवरी को पूर्वी यूपी तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। 3 दिन मौसम ऐसा ही रह सकता है। मौसम की तस्वीरें देखिए- आज का अलर्ट जानिए… अब शहरों का हाल जान लीजिए… क्यों पलटा मौसम, जानिए
उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। हवा की दिशा में बदलाव आया है। पहले जहां पूर्वा हवाएं चल रही थीं, अब उनकी जगह पछुआ हवाएं ले रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है और कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बन रही है। 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम बारिश गेहूं-मसूर के लिए फायदेमंद
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसलों में दवा का छिड़काव करें, ताकि नुकसान से बचा जा सके। ——————————————— ये खबर भी पढ़िए- बर्थडे गर्ल के सामने न्यूड हुए DSP-दरोगा: गोरखपुर में 12 पुलिस वालों को फंसाया, रंगदारी नहीं मिली तो मैनेजर के दोस्त को गोली मारी गोरखपुर में अपने बर्थडे पर युवक को गोली मारने वाली अंशिका ब्लैकमेलर निकली। उसने गीडा थाना प्रभारी समेत 12 से ज्यादा पुलिसवालों को अपने जाल में फंसा रखा था। इन सभी पुलिस वालों से वह न्यूड होकर वीडियो कॉल करती थी। पुलिसवाले भी न्यूड हो जाते थे। अंशिका ने सभी के वीडियो बना लिए। सभी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *