पिता को चाकू मारे, शव को नहलाकर बिस्तर पर रखा:धार में सबूत मिटाने पूरा घर धो डाला, पैसे को लेकर हुआ था विवाद

धार में एक बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। फिर घर में फैले खून को पानी डालकर धो दिया। पिता के शव को नहलाकर बिस्तर पर रख दिया। इसके बाद भाग निकला। मामला बाग के आसपुर गांव में मंगलवार रात का है। पिता-बेटे के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। डेहरी चौकी प्रभारी जगदीश चौहान ने कहा- 60 वर्षीय कुंवर सिंह बघेल की अपने बेटे मुकेश बघेल से पैसे मांगने को लेकर बहस हो गई थी। विवाद बढ़ने पर मुकेश ने चाकू से पिता के सिर और शरीर पर कई वार कर दिए। ज्यादा खून बहने से कुंवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। देखिए, तीन तस्वीरें… पहले से 5 केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई। मुखबिरों को अलर्ट किया। गुरुवार को एक मुखबिर ने मुकेश की लोकेशन पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुकेश बघेल को उंडली फाटे गांव से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे कुक्षी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मुकेश पर पहले से चोरी, मारपीट और अवैध हथियार रखने के कुल पांच केस दर्ज हैं। इनमें से चार मामले बाग थाने और एक मामला राजगढ़ थाने में दर्ज है। नशे का आदी है मुकेश
बाग थाने के टीआई कैलाश चौहान ने बताया कि मुकेश बघेल नशे का आदी है। बेरोजगार होने के चलते उसे लगातार पैसे की जरूरत होती थी। उसने पिता कुंवर सिंह से खेत गिरवी रखने की मांग की। पिता ने मना कर दिया था। मंगलवार रात पिता की हत्या के बाद उसने घर में बहे खून को पानी से साफ किया। यह घटना पड़ोस में रहने वाले उसके चचेरे भाई विकास बघेल ने देखी। उसी ने पुलिस को सूचना दी। कुंवर सिंह के दो बेटे, दो बेटी हैं
कुंवर सिंह के दो बेटे- मनोहर और मुकेश हैं। मनोहर आसपुर में ही अलग रहता है। खेती करता है। मुकेश अपने पिता के साथ रहता था। कुंवर सिंह की दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है। पत्नी की पिछले साल मौत हो गई। ये खबर भी पढ़ें… पिता ने शादीशुदा बेटी को गोली मारी भिंड में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खिरिया थापक गांव में एक पिता ने बदनामी के डर से अपनी 21 वर्षीय शादीशुदा बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटी को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर सरसों के खेत में ले गया और वहां कट्टे से उसकी छाती पर फायर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *