बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला, 100 से ज्यादा घाव:बाराबंकी में 10 मिनट तक नोचते और घसीटते रहे; दूध लेने घर से निकली थी

बाराबंकी में 12 साल की एक बच्ची पर 6–7 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्ची रोती-चिल्लाती रही, वे करीब 10 मिनट तक उसे नोचते और घसीटते रहे। कुत्तों ने उसे 100 से अधिक बार काटा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से मारकर कुत्तों को भगाया। घटना नगर पंचायत बेलहरा के मोहल्ला बखरिया की है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। डॉक्टर्स का कहना है कि बच्ची को एंटी-रैबीज का इंजेक्शन दिया गया है लेकिन उसे पॉवरफुल डोज की आवश्यकता है। बुधवार सुबह दूध लेने जा रही थी तभी किया हमला पिता पंकज कुमार ने बताया- उनकी बेटी ज्योति बुधवार सुबह 9 बजे पास के दुकान से दूध लेने जा रही थी। गली के बाहर करीब 6-7 आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्ची जमीन पर गिर गई। इसके बाद कुत्ते उस पर टूट पड़े। उसके शरीर को नोचते लगे। कुत्तों ने हाथ-पैर, पीठ और पैरों पर करीब 100 से अधिक जगहों पर काटा। खून से लथपथ बच्ची चिल्लाती रही। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी नूरर हसन दौड़े पहुंचे। कुछ और लोग आ गए। सभी लाठी-डंडे लेकर कुत्तों पर भिड़े तो वे बच्ची को छोड़कर भागे। बच्ची डर के मारे कांप रही थी। खून से लथपथ बच्ची को पड़ोसियों ने ऑटो से अस्पताल पहुंचवाया। परिजन को फोन पर सूचना दी। सीएचसी फतेहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद ज्योति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। नूर हसन बोले- लाठी लेकर कुत्तों काे खदेड़ा नूर हसन ने बताया- मैं शोर सुनकर मौके पर पहुंचा तो कुत्ते बच्ची को नोच रहे थे। कुछ कुत्ते उसके दोनों पैरों को नोचते हुए घसीट रहे थे। लाठी लेकर दौड़ा तब जाकर बच्ची को बचा पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले गया। पिता पंकज कुमार ने बताया-सीएचसी में एंटी रैबीज की डोज लगाई गई है, लेकिन बच्ची की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के पूरे शरीर पर 100 से ज्यादा घाव हैं। ज्यादा पावर की एंटी रैबीज की जरूरत होगी, जो यहां उपलब्ध नहीं है। पिता बोले- बेटी दर्द के मारे तड़प रही पिता ने बताया- मेरी बेटी दर्द से तड़प रही है। उसकी बॉडी का कोई हिस्सा ऐसा नहीं बचा है जहां कुत्तों ने काटा न हो। न तो वो लेट पा रही है, न बैठ पा रही है। कांप रही है और रो रही है। पंकज का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है और आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन कुत्तों को पकड़ा नहीं जा रहा। इस घटना के बाद मोहल्ले में दहशत है। लोग बच्चों को अकेले घर से निकलने नहीं दे रहे। डॉक्टर बोले- बच्ची की हालत गंभीर सीएचसी फतेहपुर के डॉक्टर देशराज ने बताया- बच्ची को गंभीर हालत में लाया गया था। उसकी बॉडी पर कई जगह कुत्तों ने काटा था। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है। एसडीएम कार्तिकेय ने बताया – आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पंचायत को पत्र लिखा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शैक्षिक और चिकित्सा संस्थानों के आसपास कुत्तों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ———— ये खबर भी पढ़ें लिव-इन पार्टनर ने फाइनेंस अफसर की हत्या की:सुसाइड की कहानी रची, बिजनौर में खुद लाश अस्पताल लेकर पहुंची बिजनौर में फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फील्ड ऑफिसर हरिओम सिंह (32) की हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर शीतल (26) ने की थी। दोनों के बीच 2 साल से अफेयर था। दोनों नेहरू चौक स्थित ललता बिल्डिंग में रहते थे। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *