योगी ने संगीत सोम को पीछे हटाया:बोले- मंत्रीजी को आगे आने दो; सोम ने पुलिस से कहा था- खुराक दूं क्या?

मेरठ में गुरुवार दोपहर सीएम योगी ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया। इसका मॉडल देखते वक्त सीएम ने संगीत सोम की ओर इशारा करते हुए कहा- मंत्री जी को आगे आने दो। उनको पीछे हटने का इशारा किया। फिर हस्तिनापुर से विधायक और राज्यमंत्री दिनेश खटीक को उनके बगल में खड़ा किया गया। सीएम योगी के खेल विश्वविद्यालय पहुंचने से 30 मिनट पहले भाजपा नेता संगीत सोम की पुलिसकर्मियों से झड़प हुई। उन्होंने कहा- आप बिना खुराक लिए नहीं मानोगे। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया। दरअसल सरधना के पूर्व विधायक सीएम के कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, तो वह गुस्सा हो गए थे। सीएम योगी का हेलिकॉप्टर दोपहर करीब 2 बजे सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में लैंड हुआ। सीएम योगी ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद कहा- हर यूनिवर्सिटी में एक स्पोर्टस कॉलेज होगा। मई 2026 तक यहां खेल यूनिवर्सिटी बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद सीएम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री के मेरठ दौरे से पहले हिंदूवादी संगठनों के कुछ नेताओं को पुलिस ने नजरबंद किया। इस पर हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने कहा- हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जैसे हम किसी हिंदू संगठन से नहीं, बल्कि किसी आतंकवादी संगठन से जुड़े हों। पहले 3 तस्वीरें… सीएम योगी के दौरे की हर पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *