भोपाल में दूसरे दिन भी अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई:पुराने शहर के बाजारों से 4 ट्रक सामान जब्त; अवैध निर्माण भी तोड़े

भोपाल सांसद आलोक शर्मा की मीटिंग के बाद लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण पर एक्शन हुआ। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीमों ने पुराने शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अवैध निर्माण तोड़े गए और 4 ट्रक सामान भी जब्त किया। गुरुवार को टीमें नदीम प्रेस रोड, इब्राहिमपुरा, चिंतामन चौराहा, जैन मंदिर रोड, मारवाड़ी रोड, जामा मस्जिद आदि क्षेत्रों में पहुंची और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। यहां से 3 ट्रक विभिन्न प्रकार का सामान जब्त किया गया। वहीं, निगम अमले ने शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1 ट्रक सामग्री जब्त की। राहुल नगर में झुग्गियां हटाईं
निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्रवाई में सहयोग करते हुए राहुल नगर क्षेत्र में 4 अवैध झुग्गियां तोड़ी। साथ ही भवन अनुज्ञा शाखा की कार्रवाई में सहयोग करते हुए अयोध्या नगर, अयोध्या बायपास एवं मीनाल रेसीडेंसी क्षेत्र में अवैध रूप से बने पक्के निर्माण भी तोड़े गए। भोपाल में अतिक्रमण हटाने की तस्वीरें… यहां भी हुई कार्रवाई
जहांगीराबाद, प्रभात चौराहा, अयोध्या बायपास रोड, इंडस कॉलोनी, इंडस मुस्कान कॉलोनी, देवमाता हॉस्पिटल, मीनाल रेसीडेंसी गेट नंबर-1, दुर्गेश विहार कॉलोनी, ओल्ड सुभाष नगर, हबीबगंज थाना, 6 नंबर बस स्टॉप, एमपी नगर जोन-1 एवं 02, 1100 क्वाटर्स, कटारा स्प्रिंग वैली, पत्रकार कॉलोनी, राहुल नगर, नीलबड़, गांधी नगर बस स्टैंड, करोंद, लाल क्वार्टर आदि क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई हुई। यहां से तार फेंसिंग, छप्पर, चबूतरे, ठेले, गुमटी, काउंटर, सादे व इलेक्ट्रॉनिक कांटे आदि को हटाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *