रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, बालाघाट में उत्सव:हनुमान चालीसा पाठ, दीपोत्सव और भगवा ध्वज फहराकर मनाया जश्न

अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की दूसरी वर्षगांठ गुरुवार देर शाम बालाघाट में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस खास मौके पर पूरा शहर भक्ति के रंग में डूबा नजर आया और जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान किए गए। शहर के आंबेडकर चौक पर भव्य राम दरबार सजाया गया, जहां भगवान श्रीराम की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दीप प्रज्ज्वलन रहा, जिसमें दीयों की मदद से ‘जय श्रीराम’ लिखकर उन्हें रोशन किया गया। इसके साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। 500 वर्षों का इंतजार और महाआरती विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष लालू चावड़ा ने बताया कि यह उत्सव 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद मिली सफलता की खुशी में मनाया जा रहा है। उन्होंने इस दिन की तुलना भगवान राम के वनवास से लौटने के उत्सव से की। कार्यक्रम के दौरान भव्य महाआरती हुई और पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *