कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया है: किरण

भास्कर न्यूज |बलौदाबाजार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के जिला बलौदाबाजार–भाटापारा में प्रथम आगमन पर गार्डन चौक स्थित अटल परिसर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। ढोल–नगाड़ों, पुष्पवर्षा और उत्साही नारों के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व सांसद गुहाराम अजगले, प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा डॉ सनम जांगड़े, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा, संभाग सह प्रभारी डॉ राजीव सिंह, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, जिला संगठन प्रभारी अमित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, विजय यादव, लक्ष्मी बघेल, लक्ष्मी वर्मा, विपिन बिहारी वर्मा, अजय राव, टेसुलाल धुरंधर, विजय केसरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, नगर पालिका अध्यक्ष भाटापारा अश्वनी शर्मा, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संबोधन में कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ताओं की कर्मठता और समर्पण से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और छत्तीसगढ़ को देश का समृद्ध व विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा में 100 दिन की रोजगार गारंटी थी, लेकिन औसतन 50.4 दिन ही रोजगार मिल पाया। वहीं वीबी–जी राम जी योजना में 125 दिन की कानूनी रोजगार गारंटी दी गई है। इसके लिए लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जहां पहले 16.52 लाख मंडेज सृजित हुए थे, वहीं वर्तमान कार्यकाल में 32.6 लाख मंडेज सृजित हुए हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा डॉ सनम जांगड़े, जिला संगठन प्रभारी अमित साहू और जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिवरतन शर्मा, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू आदि बड़ी संख्या में भाजपाई मौैजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *