जूडो में सेमरा-बी की वंशिका का हुआ चयन

धमतरी| 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन इंफाल मणिपुर में 23 से 28 जनवरी तक आयोजित है। अंडर-17 बालिका वर्ग में शासकीय उमावि सेमरा-बी की वंशिका साहू का चयन हुआ है। वह राज्य स्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया व राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुई। गर्मी की छुट्टियों में भी खेल विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचती थीं। सेमरा-बी प्राचार्य अंजना दुबे के मार्गदर्शन में व्यायाम शिक्षक टकेंद्र साहू छात्रों को खेल का अभ्यास करा रहे हैं। चयन पर शाला विकास समिति अध्यक्ष चेतन लाल जैन, जिला पंचायत सदस्य पूजा सिन्हा, जनपद सदस्य बनिता सिन्हा, सरपंच दुर्गा सिन्हा, बीईओ सीके साहू, विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी सीएल साहू, एसके साहू, एनएस साहू, वीके साहू, एनआर मारकंडे, बीएल यादव, डीके साहू, आरके निषाद आदि ने हर्ष जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *