पराक्रम दिवस के रूप में मनी नेताजी की जयंती

मेदिनीनगर | लेखक व पाठक संवाद कार्यक्रम को लेकर सुबह की धूप मासिक पत्रिका ने ऑनलाइन बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि इस कार्यक्रम में पाठकों से विशेष संवाद में देश के जाने-माने पत्रकार, इतिहासकार एवं द क्रेडिबल हिस्ट्री यूट्यूब चैनल के संचालक अशोक कुमार पांडेय शामिल होंगे। कार्यक्रम आगामी 1 फरवरी को होगी। स्थल चयन बाकी है। संचालन रवि शंकर ने किया। पंकज श्रीवास्तव ने अशोक कुमार पांडे की पुस्तकों पर चर्चा की। कार्यक्रम के सहयोगी संगठनों में इप्टा, प्रगतिशील लेखक संघ और ज्ञान विज्ञान समिति को भी जोड़ा जाएगा। ऑनलाइन बैठक में सूरज नाथ पांडे, रामप्रवेश सिंह, राशिद आलम, शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं ललन प्रजापति शामिल थे। मेदिनीनगर | मेरा युवा भारत ने सुभाषचंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उंटारी रोड प्लस टू उवि में किया गया। विद्यालय प्राचार्य अजीम अंसारी ने कहा कि युवाओं को सुभाष चंद्रबोस से सीख लेकर राष्ट्र राष्ट्रप्रथम का भाव रखकर काम करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के बीच क्वीज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्वीज में प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रमश: रीना कुमारी, रागिनी कुमारी एवं अर्चना कुमारी रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः नंदनी कुमारी, जिया कुमारी एवं कुमकुम सिंह को प्राप्त हुआ। पाटन| पाटन प्रखंड के नावा जयपुर (पलामू) स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में विद्यालय के निदेशक वीरेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 फरवरी तक सभी कैटेगरी के बच्चों का नामांकन पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। निदेशक ने बताया कि यह विद्यालय क्षेत्र का एकमात्र सीबीएसई पैटर्न पर आधारित इंग्लिश मीडियम स्कूल है, जहां नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है। बीते 13 वर्षों से विद्यालय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता आ रहा है। विद्यालय का संचालन होली चाइल्ड एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए समय रहते नामांकन कराएं और विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *