उर्मी चौराहा में चौक निर्माण जल्द शुरू करें : डीसी

लोहरदगा | 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर गुरुवार को नए समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर उपायुक्त डॉ ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी द्वारा गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश है। यहां सरकार का चुनाव मताधिकार के माध्यम से होता है, जहां जनता ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करती है। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है। जिनके पास मतदान करने का अधिकार है वे आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। यह आपका कर्तव्य भी है। सरकार ही नीति निर्धारण करती है इसलिए अपनी सरकार बनाने के लिए अपने मताधिकार के अवसर से चूकना नहीं चाहिए। आपका एक वोट बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सभी धर्म, जाति, वर्ग के लिए समान है। उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर के तहत मैपिंग का कार्य चल रहा है जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीओ अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *