सिसई  :  शिव मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन

गुमला | राज्य सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार गुमला जिले में नवनियुक्त अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो को कार्य की बेहतर समझ देने के उद्देश्य से छह दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवपदस्थापित अंचल निरीक्षकों को राजस्व कार्यालयों की कार्यप्रणाली, भूमि से संबंधित कार्य, फाइल निस्तारण प्रक्रिया तथा आम जनता से जुड़े मामलों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन की जानकारी देना है, ताकि नागरिकों को समय पर एवं सही सेवा मिल सके। बसिया | संत जोसफ कॉलेज में इंटर विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आप अगले महीने इंटर की परीक्षा देंगे। उसके लिये अथक परिश्रम से अच्छे लाकर उत्तीर्ण होना है। आप मेहनत करे पढ़ाई की डोर कहकर पकड़े रखे, आप तभी अपना उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे, शिक्षकों ने पढ़ाई को लेकर अपना भरपूर योगदान दिया है। इस अवसर पर ब्र सुशील टोप्पो अशु डुंगडुंग,अजेला मिंज रजनी डंग रीना टोप्पो, सुष्मिता टोप्पो, ज्योति टोप्पो, सतीश नागेंद्र, बंसत सुमन, नीरज, महिमा, श्वेता केतरिना मौजूद रहे। गुमला | गुमला बाइपास पथ स्थित उर्मी चौराहा से प्रतिदिन रांची-छत्तीसगढ़ और गुमला-राउरकेला मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। लगभग 10 वर्ष बाद भी चौक का निर्माण नहीं होने के कारण उक्त स्थल पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस संबंध में कई बैठकें हो चुकी है। किंतु अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, गुमला को निर्देशित किया गया है कि फरवरी 2026 से चौक निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराते हुए उसे शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *