सुकमा| जिले में विकास और स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रोजेक्ट उन्नति के तहत आयोजित 30 दिवसीय आवासीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने सफल रहे 30 प्रशिक्षणार्थियों को राजमिस्त्री का प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


